फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exit Poll: तेजी के बाद मामूली बढ़त के बाद बंद हुआ शेयर बाजार

Fri, 10 Mar 2017 04:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
एग्जिट पोल में पांच राज्यों में बीजेपी को बढ़त मिलता देख शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(बीएसई) का सेंसेक्स 17 अंक की मामूली बढ़ोतरी के बाद 28, 946 प्वाइंट पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी केवल 8 प्वाइंट की बढ़त के बाद 8,934 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


एग्जिट पोल में भाजपा के आने की सुगबुगाहट के चलते शेयर बाजार शाम होते -होते गिर गया। सुबह बीएसई सेंसेक्स 148 अंकों की तेजी के साथ29,077 पर खुला था, वो दोपहर बाद 134 अंक गिरकर 28942.52 अंक गिर गया है। अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित नहीं हुए तो मार्केट के और धराशायी होने की उम्मीद है।

निफ्टी में शामिल 45 शेयरों में तेजी देखने को मिल थी लेकिन दोपहर बाद शेयर काफी गिर गए थे। इनमें अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.6 प्रतिशत के साथ सबसे अच्छा कारोबार कर रहा है। वहीं अंबुजा सीमेंट(1.1 फीसदी), एचसीएल(1.2 फीसदी), टेक महिंद्रा(1.2 फीसदी) के स्टॉक्स का भी बेहतर कारोबार जारी रहा था। जबकि एफएमएसजी, फार्मा, और एनर्जी इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह शेयर बाजार खुलने पर भी दिखा था असर

एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलने का असर शुक्रवार सुबह शेयर बाजार खुलने पर भी दिखा था। सेंसेक्स और निफ्टी बेहतर उछाल के साथ खुले। बीएसई सूचकांक 85 अंकों की उछाल के साथ 29,014 के स्तर पर खुला था तो वहीं  निफ्टी भी 27 अंकों की उछाल के साथ 8954 के स्तर पर खुला। 

बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों को लेकर हुए एग्जिट पोल्स में बीजेपी को आगे दिखाया जा रहा है और इसका असर सेंसेक्स पर भी दिख रहा है। वहीं बीते गुरुवार को शेयर बाजार धीमी गति के साथ खुला था। जहां सेंसेक्स 47 अंकों की गिरावट के साथ 28,854 पर खुला था, वहीं  निफ्टी भी 10 अंकों की गिरावट के साथ 8913 पर खुला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें