फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: शेयर बाजार फिर लाल निशान पर खुला; शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 80000 से नीचे, निफ्टी भी लुढ़का

Fri, 20 Dec 2024 10:59 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Share Market - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 214.08 अंक फिसलकर 79,003.97 अंक पर और एनएसई निफ्टी 63.8 अंक की गिरावट के साथ 23,887.90 अंक पर आ गया। इसके अलावा रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 85.07 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,224.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। टाइटन, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयरों में तेजी आई।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


एशियाई बाजारों में सियोल में गिरावट दर्ज की गई जबकि टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में सकारात्मक कारोबार हुआ। वॉल स्ट्रीट गुरुवार को मिश्रित रुख के साथ बंद हुआ। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 4,224.92 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।
विज्ञापन


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "दिसंबर की शुरुआत में देखी गई एफआईआई खरीदारी अब उलट रही है और इस सप्ताह की बिकवाली 12,229 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। एफआईआई रणनीति में यह बदलाव बाजार के रुझानों में भी दिखाई दे रहा है, जिसमें बड़ी पूंजी, विशेष रूप से वित्तीय पूंजी, एफआईआई की बिकवाली के कारण दबाव में हैं। फेड की कल की टिप्पणी पर नकारात्मक प्रतिक्रिया अस्थायी होगी। निकट भविष्य में बड़ी पूंजी के नेतृत्व में सुधार संभव है।" वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत घटकर 72.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
विज्ञापन


लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 964.15 अंक या 1.20 प्रतिशत टूटकर गुरुवार को 79,218.05 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 247.15 अंक या 1.02 प्रतिशत लुढ़ककर 24,000 अंक से नीचे 23,951.70 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें