हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। शुक्रवार को दोपहर 01 बजकर 56 मिनट पर सेंसेक्स 759.87 (0.96%) अंकों की बढ़त के साथ 79,837.50 पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 223.40 (0.93%) अंक चढ़कर 24,137.55 पर पहुंच गया। कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 2.27 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 445.54 लाख करोड़ हो गया।
ऐसी रही बाजार की चाल
घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 216.18 अंक चढ़कर 79,259.92 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 78.6 अंक कर बढ़त के साथ 23,992.75 अंक पर रहा। इससे पहले निफ्टी 50 इंडेक्स 13 अंकों या 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,927.15 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 10 अंकों या 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 79,032.99 पर खुला। इसके अलावा रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.49 पर चल रहा है।