फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीपी के आंकड़ों से उत्साहित हुआ शेयर बाजार, लगाई 241 अंको की छलांग

Wed, 01 Mar 2017 07:09 PM IST
amarujala.com- presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर बाजार में महीने के पहले दिन काफी अच्छी शुरुआत देखने को मिली है। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 241 अंक बढ़कर 28984 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 66 अंकों की तेजी दिखी और यह 8945.80 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


दो दिन दिखी थी काफी गिरावट

पिछले दो दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। बुधवार को जब बाजार खुला तो उसमें 230 अंकों का उछाल देखने को मिला था।  इसका कारण अनुकूल एशियाई संकेतों के बीच अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आंकड़ों का सकारात्मक रहना है जिसके चलते शेयरों में ताजा खरीद को बल मिला है। 

कल केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों में सात फीसदी की वृद्धि रहना दिखाए जाने से खरीदारों की जोखिम लेने की क्षमता बढ़ी है, साथ ही इसने नोटबंदी के अर्थव्यवस्था पर प्रभाव को लेकर सभी डरों को खत्म भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें