शेयर बाजार गुरुवार को बेहतर उछाल के साथ खुला, लेकिन इसका उल्टा असर सर्राफा बाजार पर दिखा। सोना और चांदी दोनों में ही गिरावट देखी गई। सोना 167 रुपये सस्ता हो गया, जिसके साथ ही इसका दाम 28681 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
वहीं चांदी का हाल भी कुछ ऐसा ही है। चांदी 121 रुपये सस्ती हुई, जिसका दाम 42267 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। बता दें कि बुधवार को मार्केट के खुलते ही सोने का दाम 28787 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का 42281 रुपये प्रति किलोग्राम था।