फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में लौटी रौनक, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ा

विज्ञापन
बाजार में उछाल
विज्ञापन
रुपये में सुधार और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर शेयर बाजार के लिए रौनक लेकर आया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ गया।
विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स लगातार सातवें दिन बढ़त लिए रहा। यह 104.05 अंक यानी 0.29 प्रतिशत चढ़कर 36,451.13 अंक पर चल रहा है।

पिछले छह सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 1,387 अंक चढ़ा है। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 36.60 अंक यानी 0.34 प्रतिशत चढ़कर 10,945.30 अंक पर चल रहा है।

ब्रोकरों के अनुसार विदेशी पूंजी के निवेश और निवेशकों की लगातार लिवाली से शेयर बाजार में रुख सकारात्मक रहा। साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी धारणा मजबूत हुई।
विज्ञापन


बुधवार को डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 50 पैसे की मजबूती के साथ 69.94 पर चल रहा है। ब्रेंट कच्चा तेल 4.2 प्रतिशत गिरकर 57.07 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें