फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज, रुपया भी हुआ कमजोर

Thu, 06 Apr 2017 09:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन
उथल-पुथल के साथ घरेलू बाजार गुरुवार को गिरावट का मुंह देख कर खुला है। गिरावट के साथ 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 67 अंकों की गिरावट के साथ 29,907 के स्तर पर खुला है। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी बाजार के खुलते ही गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी 25 अंकों की गिरावट के साथ 9239 के स्तर पर खुला है।
विज्ञापन

 
इसके साथ ही रुपये का हाल भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है। रुपये ने 18 पैसे की गिरावट के साथ शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया 65.05 पर खुला है।

इससे पहले बुधवार को भी बीएसएसी और एनएसई का हाल बाजार के खुलते ही कुछ ऐसा ही रहा था। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 52 अंकों की गिरावट के साथ 29,857 के स्तर पर खुला। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी बाजार के खुलते ही गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी 6 अंकों की गिरावट के साथ 9,231 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें