फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1,414 अंकों की भारी गिरावट, निफ्टी का भी हाल-बेहाल

Fri, 28 Feb 2025 03:55 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीन के उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की अमेरिका की घोषणा से शुक्रवार को दुनिया भर के बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गई। इसके दबाव में घरेलू शेयर बाजार का मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,414 और निफ्टी 420 अंक टूट गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स में भारी गिरावट देने को मिली है। गुरुवार को सेंसेक्स 1,414.33 अंक गिरकर 73,198.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी  420.35 अंक गिरकर 22,124.70 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


चीन के उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की अमेरिका की घोषणा से शुक्रवार को दुनिया भर के बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गई। इसके दबाव में घरेलू शेयर बाजार का मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,414 और निफ्टी 420 अंक टूट गया। विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रहने और डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी ने भी निवेशकों की धारणा को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया।

बिकवाली के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,414.33 अंक यानी 1.90 प्रतिशत लुढ़कते हुए 73,198.10 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,471.16 अंक गिरकर 73,141.27 पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज  का मानक सूचकांक निफ्टी भी लगातार आठवें दिन गिरावट को जारी रखते हुए 420.35 अंक यानी 1.86 प्रतिशत फिसलकर 22,124.70 पर बंद हुआ।

सितंबर 2024 से अब तक 90 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

इस भारी गिरावट से बीएसई सेंसेक्स पिछले साल 27 सितंबर को 85,978.25 के अपने रिकॉर्ड शिखर से अब तक 12,780.15 अंक यानी 14.86 प्रतिशत नीचे आ चुका है।  वहीं एनएसई निफ्टी 27 सितंबर, 2024 को 26,277.35 के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर से अब तक कुल 4,152.65 अंक यानी 15.80 प्रतिशत टूट चुका है। निफ्टी में 29 वर्षों में सबसे लंबी गिरावट दिखी है। विदेशी पूंजी निकासी, कमजोर आय और वैश्विक अनिश्चितता के कारण सितंबर 2024 से अब तक निवेशकों को 90 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन


सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टेक महिंद्रा में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई जबकि इंडसइंड बैंक पांच प्रतिशत से अधिक नीचे रहा। इनके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नेस्ले और मारुति भी प्रमुख रूप से पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल रहीं।

सेंसेक्स की कंपनियों में से अकेले एचडीएफसी बैंक का शेयर ही बढ़त के साथ बंद हुआ।एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भारी गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के अधिकांश बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत गिरकर 73.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 10.31 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 74,612.43 और निफ्टी 2.50 अंक गिरकर 22,545.05 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें