फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bonus Market Update: दिवाली के बाद शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 734 अंक चढ़ा, निफ्टी 26000 के पार

Thu, 23 Oct 2025 09:38 AM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय शेयर बाजार दिवाली के बाद गुरुवार के कारोबारी दिन शानदार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी और निफ्टी एफएमसीजी सेक्टर में तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के बाद गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 734.36 अंकों की उछाल के साथ 85,160.70 अंक पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 198.30 अंकों की तेजी के साथ 26,066.90 अंक पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Steel Sector: सस्ते आयात और डंपिंग से इस्पात क्षेत्र को नुकसान, नीतिगत समर्थन जरूरी

आईटी और बैंकिंग सेक्टर में तेजी

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स भी 734.36 अंकों की बढ़त के साथ 85,160.70 पर खुला, जो 27 सितंबर 2024 को दर्ज किए गए अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 85,478.25 के करीब है। वहीं निफ्टी 50 सूचकांक सितंबर 2024 के बाद पहली बार 26,000 के स्तर को पार कर गया और 188.60 अंकों की बढ़त के साथ 26,057.20 पर खुला। 

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स के शेयरों में इंफोसिस, एचसीएलटेक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर टॉप गेनर्स रहे। जबकि, इटरनल, बजाज फिनसर्व, एसबीआई और मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स के रूप में कारोबार करते दिखे।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजिस्ट वी. के. विजयकुमार ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते की खबरें बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। निफ्टी के इम्प्लाइड ओपन से भी बाजार की प्रतिक्रिया सामने आई है। त्योहारों के मौसम में पहले ही शुरू हुई तेजी अब और तेज होगी और निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। हाल ही में विदेशी निवेशकों का खरीदारी में आना और शॉर्ट कवरिंग भी इस रैली को और गति दे सकता है। 

विज्ञापन


विदेशी बाजार हुए लाल

अमेरिकी बाजार में पिछले ट्रेडिंग सेशन में डाउ जोंस 0.71 प्रतिशत या 334.33 अंक की गिरावट के साथ 46,590.41 पर बंद हुआ। अधिकांश एशियाई बाजार सुबह के कारोबार में लाल निशान में रहे। चीन का शंघाई इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार कर रहा था। जापान का निक्केई 1.35 प्रतिशत की गिरावट में था। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की गिरावट में रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.42 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार कर रहा था।

रूसी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद एशियाई बाजारों में गिरावट 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से रूसी तेल कंपनियों पर प्रतिबंद लगाने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में 2 डॉलर प्रति बैरल से अधिक की बढ़ोतरी हुई। रोसनेफ्ट और लुकोइल के खिलाफ प्रतिबंधों का उद्देश्य रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को वार्ता की मेज पर लाना और यूक्रेन पर मास्को के क्रूर युद्ध को समाप्त करने में मदद करना है। इस बीच, यूरोपीय संघ के नेता गुरुवार को एक शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहे थे, जिसका उद्देश्य रूस के खिलाफ और अधिक प्रतिबंधों को मंजूरी देना तथा यूरोप में जमा मास्को की परिसंपत्तियों का उपयोग यूक्रेन के युद्ध प्रयासों और अर्थव्यवस्था को कम से कम अगले दो वर्षों तक वित्तपोषित करने के लिए करने की योजना को आगे बढ़ाना था।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में चार फीसदी का उछाल

अमेरिका की इस सख्ती के बाद बृहस्पतिवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 4 फीसदी से ज्यादा उछाल दर्ज किया गया। ब्रेंट क्रूड 2.71 डॉलर या 4.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 65.30 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड की कीमतें 2.56 डॉलर या 4.40 फीसदी के उछाल के साथ 61.06 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गईं। अमेरिका से पहले ब्रिटेन ने भी पिछले सप्ताह रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध लगाए हैं। यूरोपीय संघ के देशों ने भी रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के 19वें पैकेज को मंजूरी दी, जिसमें रूसी एलएनजी के आयात पर पाबंदी लगाना भी शामिल है।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 60.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

अमेरिकी बेंचमार्क कच्चे तेल की कीमत 2.31 डॉलर बढ़कर 60.81 डॉलर प्रति बैरल हो गई। गुरुवार की सुबह अन्य सौदों में सोने की कीमत अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से दो दिन तक गिरने के बाद लगभग 1% बढ़कर 4,104.50 डॉलर पर पहुंच गई। बता दें कि दिवाली के कारण बुधवार को शेयर बाजार बंद रहे। मंगलवार को एक घंटे के मुहुर्त ट्रेडिंग सत्र में सेंसेक्स 62.97 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 84,426.34 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25.45 अंक या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,868.60 पर बंद हुआ।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें