उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत का असर शेयर बाजार पर भी लगातार दिख रहा है। सेंसेक्स में बुधवार को भी उछाल दर्ज की गई है। 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 15 अंकों की बढ़त के साथ 29,457 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी ने खुलते ही गिरावट का मुंह देखा।
50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक, निफ्टी 2 अंकों की गिरावट के साथ 9,085 के स्तर पर खुला। बता दें कि गुरुवार को भी सेंसेक्स के 29442 स्तर खुला था, वहीं निफ्टी 9087 के स्तर पर बंद हुआ था।