एशियाई बाजारों की कमजोरी की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी पर भी असर देखने को मिल रहा है। जहां निफ्टी 9200 के नीचे है, सेंसेक्स में 0.1 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरें में तेजी है। बीएसई का स्मालस्कैप इंडेक्स 0.5 प्रतिशत जबकि मिडकैप इंडैक्स 0.3 प्रतिशत बढ़ा है।
ये भी पढ़ें- बाजार में दिखी गिरावट, सेसेंक्स 220.73 अंक पर लुढ़का, निफ्टी भी लाल निशान पर हुआ बंद
सबसे ज्यादा घाटा मेटल शेयरों में देखने को मिल रहा है। बीपीसीएल, इंफोसिस, भारती इंफ्रा, आईओसी, ल्यूपिन, अदानी पोर्ट्स, ओएनजीसी, मारुति सुजुकी और सन फार्मा जैसी कंपनियों के शेयर 1.4-0.6 प्रतिशत तक बढ़े हैं। जबकि जी एंटरटेनमेंट, टाटा स्टील, हिंडाल्को, एसीसी, अंबुजा सीमेंट, बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक के शेयर्स 1-0.25 फीसदी तक घटे हैं।
ये भी पढ़ें- बढ़त के साथ बंद हुए BSE-NSE, रुपया हुआ मजबूत
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे की गिरावट के साथ 64.65 के स्तर पर खुला है। वहीं कल यानी सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे की गिरावट के साथ 64.56 के स्तर पर बंद हुआ था।