वैश्विक बाजार में उथल-पुथल के बावजूद घरेलू बाजार बेहतर उछाल से साथ खुला है। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 40 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 29,377 के स्तर पर खुला है। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी बाजार के खुलते ही गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी 12 अंकों की गिरावट के साथ 9,115 के स्तर पर खुला है।
हालांकि, गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे की कमजोरी के साथ 64.66 के स्तर पर खुला है।
इससे पहले बुधवार को भी बीएसएसी और एनएसई का हाल बाजार गिरावट के साथ खुला है। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 29,580 के स्तर पर खुला। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी गिरावट के साथ 9,185 के स्तर पर खुला।