गुरुवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का दौर जारी रहा, जिससे दोनों शेयर बाजारों के संवेदी सूचकांक काफी नीचे चले गए। जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 200 अंक टूटा, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में मामूली गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 9150 पर बंद हुआ, वही सेंसेक्स 29450 के स्तर से थोड़ा ऊपर बंद हुआ।
स्मॉलकैप शेयरों में दिखी खरीदारी
गुरुवार को हुए कारोबार में केवल स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, वहीं मिडकैप शेयरों में कारोबार सुस्त रहा। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.25 फीसदी तक बढ़कर बंद हुआ है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट होकर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की गिरावट आई है।
निफ्टी के इन शेयरों में दिखी खरीदारी
निफ्टी के जिन शेयरों के इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली उनमें मेटल, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी और कैपिटल गुड्स शामिल रहे। निफ्टी जिन इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली उनमें मेटल, आईटी, ऑटो और एफएमसीजी इंडेक्स शामिल हैं। वहीं दिग्गज शेयरों में आईओसी, बीपीसीएल, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियाबुल्स हाउसिंग, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और डॉ रेड्डीज में बढ़त दिखी।