घरेलू बाजार में कारोबार के पहले दिन भी बेहतर बढ़त दर्ज की गई है। यहां 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 30 हजार के आंकड़े को पार करके खुला है। हालांकि, निफ्टी अपने 9500 के आकंड़े को नहीं छू पाया है, लेकिन उसमें भी उछाल दर्ज की गई है।
सेंसेक्स 189 अंकों की बढ़त के साथ 30,653 पर पहुंच गया है। 50 शेयरों वाला निफ्टी 47 अंकों की बढ़त के साथ 9,475 के स्तर पर खुला है। इससे पहले सेंसेक्स शुक्रवार को 30,464 और निफ्टी 9,427 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपये की मजबूती का सिलसिला बरकरार है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन रुपये की मजबूत शुरुआत हुई है।
डॉलर के मुकाबले रुपया पैसे की बढ़त के साथके स्तर पर खुला है। मार्केट में रुपया के लिए भी अच्छी खबर आई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 64.52 पर खुला है। वहीं, शुक्रवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 64.64 पर बंद हुआ था।