फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरावट के बावजूद सेंसेक्स 30 हजार पर बरकरार, निफ्टी 9400 के पार

Fri, 12 May 2017 10:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्विक बाजार की उथल-पुथल के बीच घरेलू बाजार लगातार बेहतर स्तर पर बना हुआ है। सेंसेक्स शुक्रवार को भी 30 हजार पर बरकार रहा है। हालांकि, 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 43 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही सेंसेक्स का स्तर 30,207 पर है।
विज्ञापन


वहीं निफ्टी भी गिरावट का मुंह देखकर ही खुला है। 50 शेयरों वाला निफ्टी 17 अंकों की गिरावट के साथ 9,404 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज अच्छी शुरुआत की है। रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 64.49 के स्तर पर खुला है।

बता दें कि सेंसेक्स के साथ-साथ निफ्टी ने भी गुरुवार को मार्केट के खुलते समय नई ऊंचाई तय की। जहां 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 30,250 पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी अपनी रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई के साथ 9,422 पर खुला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें