घरेलू बाजार में गिरावट के बावजूद सेंसेक्स गुरुवार को भी 30 हजार के पार पर बरकरार है। आज 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 39 अंकों की गिरावट के साथ के स्तर 30093 पर खुला है। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी बाजार के खुलते ही गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी 4 अंकों की गिरावट के साथ 9347 के स्तर पर खुला है।
घरेलू बाजार की रिकॉर्डतोड़ उछाल के साथ रुपया भी तेजी की इस रेस में शामिल हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे की बढ़त के साथ 64.05 के स्तर पर खुला है।
इससे पहले बुधवार का दिन शेयर बाजार के लिए बहुत खास रहा। एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 28 अंक बढ़कर 9,334 पर पहुंच गया। वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 112 की गिरावट के साथ 30,055 अंक पर था।