वैश्विक बाजार के धीमे होने की वजह से घरेलू बाजार का भी हाल कुछ ऐसा ही है। उथल-पुथल के साथ घरेलू बाजार गुरुवार को गिरावट का मुंह देख कर खुला है। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 62 अंकों की गिरावट के साथ 29,580 के स्तर पर खुला है। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी बाजार के खुलते ही गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी 18 अंकों की गिरावट के साथ 9,185 के स्तर पर खुला है।
लेकिन रुपया, सेंसेक्स से अलग है। रुपये ने 24 पैसे की बढ़त के साथ शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया 64.44 पर खुला है।
डॉलर के मुकाबले रुपया कल 19 पैसे टूटकर 64.68 के स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले बुधवार को भी बीएसएसी और एनएसई का हाल बाजार के खुलते ही कुछ ऐसा ही रहा था। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 29643 के स्तर पर खुला। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी गिरावट के साथ 9203 के स्तर पर खुला।