फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा निफ्टी, पहली बार किया 9,500 का आंकड़ा पार

Tue, 16 May 2017 02:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू बाजार में तेज बढ़त दर्ज की गई। दोपहर की ट्रेडिंग में बाजार का रूख निफ्टी और सेंसेक्स दोनों के लिए बहुत बेहतर रहा है। ऐसा पहली बार हुआ कि निफ्टी ने 9,500 के अंकों को क्रॉस किया है। वहीं सेंसेक्स 30, 567 अंकों के साथ ऊंचाईयों पर बरकरार है। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सेंसेक्स 30 हजार के स्तर को पार करके ही मंगलवार को खुला। 30 शेयरों वाले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 187.67 अंकों की उछाल के साथ सेंसेक्स 30, 509 अंकों के स्तर पर मौजूद है।

ये तेजी सोमवार के मुकाबले ज्यादा है। वहीं निफ्टी में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। 50 शेयरों वाले निफ्टी में भी बजार का सकारात्मक रुख नजर आया है। 43.30 अंकों की बढ़त से साथ निफ्टी फिलहात 9488 अंकों पर मौजूद है।
विज्ञापन


वहीं सोना और डॉलर के मुकालबले रुपये की शुरूआत अच्छी नहीं रही। 0.23 अंकों की गिरावट के साथ रुपया 64.08 पर है वहीं सोना (एमसीएक्स) भी 15.0 अंकों की गिरावट के साथ 279990 पर मौजूद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें