एशियाई बाजारों में तेजी के बाद घरेलू बाजार में कारोबार के दूसरे दिन सोमवार को तेजी देखी गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 64 अंक चढ़कर 29,301 के स्तर पर खुला है। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 36 अंक चढ़कर 9081 पर खुला हैं।
बता दें कि शुक्रवार को शेयर बाजार के खुलते ही सेंसेक्स 29421 और निफ्टी 9108 पर था। गिरावट के बावजूद रुपया अपनी मजबूती पर बरकरार बना हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपये ने बढ़त के साथ शुरुआत की। रुपया 13 पैसे की तेजी के साथ 65.28 के स्तर पर खुला है।