फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार: 9000 के स्तर को छूने से चूका निफ्टी

Thu, 02 Mar 2017 05:19 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर बाजार में गुरुवार को हलचल के बाद सेंसेक्स ने एक बार फिर सबको चौंका दिया। निफ्टी दो साल बाद 9000 के आंकड़े को छूने से चूक गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 28,850 पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 8,900 के अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


पूरे दिन के कारोबार में निफ्टी 90 अंकों पर रुक गया तो वहीं सेंसेक्स 300 अंकों के स्तर पर ही पहुंच पाया। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 की गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 0.5 प्रतिशत गिरावट के साथ 28,840 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.5 की गिरावट के साथ 8,900 पर ही सिमट गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

महीने की शुरुआत हुई थी तेजी के साथ

 बुधवार को जब महीने के पहले दिन बाजार खुला था तो उसमें 230 अंकों का उछाल देखने को मिला था। इसका कारण अनुकूल एशियाई संकेतों के बीच अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आंकड़ों का सकारात्मक रहना है जिसके चलते शेयरों में ताजा खरीद को बल मिला। 

 केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों में सात फीसदी की वृद्धि रहना दिखाए जाने से खरीदारों की जोखिम लेने की क्षमता बढ़ी है, साथ ही इसने नोटबंदी के अर्थव्यवस्था पर प्रभाव को लेकर सभी डरों को खत्म भी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें