शेयर बाजारों में बुधवार सुबह से तेजी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई और एनएसई ने रिकॉर्ड ऊंचाईयों को छू लिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने कारोबार की शुरुआत में ही तेजी दिखाई और वो 32,686.48 की नई ऊंचाई तक पहुंच गया।
बीएसई के अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी तेजी दिखी। निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में 10,357.85 अंकों का आंकड़ा छुआ, जो नया रिकॉर्ड है।
#Sensex climbs to life high of 32,686.48 in opening trade, #Nifty scales new peak at 10,137.85.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2017
हालांकि शुरुआती कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद मंगलवार के मुकाबले बुधवार को बाजार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
Sensex up by 45.49 points, currently at 32,620.66 ; Nifty currently at 10,114.25
— ANI (@ANI_news) August 2, 2017
इससे पहले, मंगलवार को निफ्टी में शुरुआत से ही तेजी रही थी, तो सेंसेक्स शुरुआत गिरावट के बाद संभल गया था। आज शाम तक आरबीआई ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, इसे देखते हुए कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है।