फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी बंधुओं पर सेबी ने लगाया 25 करोड़ का जुर्माना

Thu, 08 Apr 2021 05:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • मुकेश और अनिल के अलावा यह जुर्माना नीता अंबानी, टीना अंबानी, केडी अंबानी और परिवार के अन्य लोगों पर लगाया गया है।
विज्ञापन
Mukesh-Anil Ambani - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रतिभूति एवं नियामक बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को अंबानी बधुओं मुकेश और अनिल व अन्य लोगों पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।  सेबी ने यह जुर्माना साल 2000 में हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लि (आरआईएल) के अधिगृहण के दौरान मानकों की पालना न करने के मामले पर लगाया है।

विज्ञापन


मुकेश और अनिल के अलावा यह जुर्माना नीता अंबानी, टीना अंबानी, केडी अंबानी और परिवार के अन्य लोगों पर लगाया गया है। सेबी ने अपने 85 पृष्ठ के आदेश में कहा कि आरआईएल के प्रवर्तक और मामले में शामिल अन्य संबंधित लोग साल 2000 में कंपनी की पांच फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी का अधिगृहण करने की बात सही तरीके से नहीं बताई।

दरअसल नियमों के मुताबिक, प्रवर्तक अगर कंपनी में एक वित्त वर्ष में पांच फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी बढ़ाता है तो उसे अल्प शेयर धारकों के लिए ओपन ऑफर लाना होता है, जो रिलायंस ने नहीं लाया था।  सेबी  के आदेश के मुताबिक आरआईएल के प्रवर्तकों ने 2000 में  तीन करोड़ वारंट के जरिए 6.83 फीसदी हिस्सेदारी का अधिगृहण किया था। इन्हें यह वारंट साल 1994 में जारी किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें