फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई ने अपने ग्राहकों को किया सावधान, कहा- एक भूल से मिनटों में खाली हो सकता है खाता

Wed, 18 Nov 2020 04:47 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
sbi
विज्ञापन

देश में आए दिन बैंकिंग फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कोरोनावायरस महामारी के दौर में ऐसी घटनाओं में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए देश का सबसे बड़ा बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक लगातार अपने ग्राहकों को आगाह करता आ रहा है। 

विज्ञापन


इसी क्रम में एसबीआई ने एक बार फिर मंगलवार को एक और ट्वीट जारी कर अपने 42 करोड़ ग्राहकों से सावधान रहने की अपील की है। एसबीआई ने बताया है कि वह अपने ग्राहकों को इस तरह का कोई मेल नहीं भेजता है। बैंक ने ग्राहकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वे सोशल मीडिया पर सतर्क रहें और किसी भी भ्रामक और फर्जी संदेश के बहकावे में न आएं।
 
बैंकिंग सेवा के लिए आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल करें ग्राहक
एसबीआई ऑनलाइन बैंकिंग की सर्विस इस्तेमाल करने वाले ग्राहक बैंक के आधिकारिक पोर्टल के जरिए बैंकिंग सर्विस का लाभ ले सकते हैं। एसबीआई ने बताया है कि आधिकारिक पोर्टल के जरिए ही किसी भी बैंकिंग सेवाओं का लाभ लें। ऐसा नहीं करने पर आप बैंकिंग फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें