फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर: जनवरी-मार्च में मकानों की बिक्री 14 प्रतिशत बढ़ी

Fri, 09 Apr 2021 06:27 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रोकरेज कंपनी प्रॉपटाइगर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान देश में मकानों की बिक्री में 5 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई और कुल 66,176 मकान ही बिक सके
विज्ञापन
मकानों की बिक्री 14 प्रतिशत बढ़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में इस साल जनवरी-मार्च में मकानों की बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 6,188 इकाई पहुंच गई। पिछले साल की समान अवधि में आंकड़ा 5,411 इकाई था ब्रोकरेज कंपनी प्रॉपटाइगर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान देश में मकानों की बिक्री में 5 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई और कुल 66,176 मकान ही बिक सके। 

विज्ञापन


हालांकि, पिछले 6 महीनों के दौरान मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आलोच्य महीने में चेन्नई में मकानों की बिक्री 23 प्रतिशत, हैदराबाद में 38 फीसदी, कोलकाता में 23 प्रतिशत व अहमदाबाद में 4 फीसदी बढ़ी है। 

वहीं, बंगलूरू में 9 फीसदी, मुंबई में 23 फीसदी और पुणे में 12 प्रतिशत गिरावट रही। वहीं, संपत्ति सलाहकार कंपनी जेएलएल के मुताबिक, इस दौरान कार्यालय के लिए जगह की मांग 36 फीसदी कम होकर 55 लाख वर्ग फुट रह गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें