30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) कारोबार के पहले दिन सोमवार को बड़ी उछाल के साथ खुला है। वहीं 50 शेयरों वाले निफ्टी 10 हजार के पार खुला है। बीएसई 32 हजार और निफ्टी 10 हजार के स्तर पर खुला है। बता दें कि सेंसेक्स 180 अंकों की बढ़त के साथ 32,490 पर पहुंच गया है। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 79 अंकों की बढ़त के साथ 10,165 के स्तर पर खुला है।
इससे पहले सेंसेक्स मंगलवार को 32, 272 और निफ्टी 10,085 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के साथ-साथ रुपया भी मजबूती का मुंह देखकर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे बढ़कर 64.05 के स्तर पर खुला है। इससे पहले रुपया शुक्रवार को को 5 पैसे की बढ़त के साथ 64.07 के स्तर पर बंद हुआ था।