आयातकों एवं बैंकों से डॉलर की मांग बढ़ने से आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे कमजोर होकर 68.20 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। डीलरों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती गिरावट ने भी रुपया पर दबाव बनाया। कल के कारोबारी दिन में रुपया 29 पैसे गिरकर 68.13 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
अमेरिका और उसके व्यापार साझेदार देशों के बीच व्यापार मोर्चे पर टकराव की आशंका गहराने से अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में गिरावट रही। इस बीच बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 132.26 अंक यानी 0.37 प्रतिशत गिरकर 35,338.09 अंक पर आ गया।