फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Route Mobile IPO: रूट मोबाइल का आईपीओ खुला, बोली के पहले दिन 69 फीसदी सब्स्क्राइब हुआ

Wed, 09 Sep 2020 05:04 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

Route Mobile IPO: रूट मोबाइल का आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) मंगलवार को खुल गया। बोली के पहले दिन यह आईपीओ 68.79 फीसदी सब्स्क्राइब हुआ। यह आईपीओ 11 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ को 1.21 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों के प्रस्ताव में से 84.24 लाख इक्विटी शेयरों के लिए बोली मिली हैं।

विज्ञापन


क्लाउड संचार सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी रूट मोबाइल ने ने इसके लिए प्रति शेयर कीमत दायरा 345 से 350 रुपये तय किया है। आईपीओ के तहत कंपनी 240 करोड़ रुपये के नए शेयर भी जारी कर रही है। इससे जुटाई राशि का उपयोग कंपनी अपना कर्ज चुकाने और अन्य रणनीतिक पहलों में करेगी।


कंपनी के प्रवर्तक संदीप कुमार गुप्ता और राजदीप कुमार गुप्ता अपनी हिस्सेदारी से 360 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश कर रहे हैं। निर्गम के 50 फीसदी तक शेयर पात्र संस्थागत निवेशकों के लिए रखे गए हैं और इसका भी 60 फीसदी एंकर निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा। 
विज्ञापन


वहीं, खुदरा निवेशकों के लिए 35 फीसदी और गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 15 फीसदी शेयर आरक्षित रखे गए हैं। निर्गम के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेस और आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज को प्रबंधक नियुक्त किया गया है।

कंपनी के प्रवर्तक और प्रबंध निदेशक राजदीप कुमार गुप्ता ने कहा था कि कंपनी अधिग्रहण के लक्ष्य को लेकर चल रही है। कंपनी 54.9 करोड़ रुपये की वित्तीय देनदारी का आंशिक भुगतान भी करेगी और आईपीओ से मिलने वाली राशि से कंपनी मुंबई में एक और कार्यालय परिसर लेगी।

निवेश के लिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

इस आईपीओ का लॉट आकार 40 शेयरों का है और एक शेयर की कीमत 345 से 350 रुपये तक है। इस हिसाब ने निवेशक को कम से कम 14 हजार रुपये का निवेश करना होगा। निवेश विशेषज्ञों के अनुसार कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने की इच्छा रखने वाले इस आईपीओ में निवेश कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें