फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी का असर: जीरो डाउन पेमेंट पर बिक रहे हैं मोबाइल

Mon, 14 Nov 2016 05:30 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी का असर अब मोबाइल बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। मोबाइल रिटेलर नकदी की कमी से जूझ रहे ग्राहकों को जीरो डाउन पेमेंट पर मोबाइल फोन उपलब्ध करा रहे हैं। ग्राहक अपने पास मौजूद नकदी से फिलहाल अपनी रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


बेंगलुरु स्थित संगीता मोबाइल रिटेलर के दक्षिण भारत में 300 से ज्यादा रिटेल स्टोर हैं। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष चंद्रा ने बताया कि "मोबाइल की बिक्री में आ रही गिरावट के चलते शनिवार की सुबह हमने ग्राहकों को अपनी स्कीम के तहत जीरो डाउन पेमेंट और बिना ब्याज पर 12 महीनों की किश्तों पर मोबाइल फोन खरीदने का ऑफर दिया है। स्कीम के बाद से प्रोडक्ट्स की बिक्री में आ रही गिरावट में कमी आई है।
Trending Videos
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की बिक्री में भारी गिरावट

चंद्रा ने बताया कि "इससे पहले रिटेलर अपने इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए फाइनेंस का तरीका अपनाते थे। जिसमें ग्राहकों को प्रोडक्ट खरीदने के लिए एक निश्चित रकम अदा करनी पड़ती थी। ग्राहक बाकी बची रकम को निश्चित ब्याज दर पर किश्तों के रुप में जमा करवाते थे। इसमें 30-40 प्रतिशत का लेन-देन नकदी के रुप में होता था।"

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 500-1000 के नोटों पर प्रतिबंध के बाद से ही छोटे-मोटे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। नोटबंदी पर विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के हालात कुछ हफ्तों और महीनों तक ऐसे ही बने रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें