फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे शहरों में खुदरा बिक्री प्री-कोविड के 70 फीसदी तक पहुंची, राजस्व में गिरावट का अनुमान

Sat, 27 Jun 2020 09:17 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

देश के टीयर-2 और टीयर-3 जैसे छोटे शहरों में खुदरा दुकानदारों की बिक्री कोविड पूर्व स्तर के 70 फीसदी तक पहुंच गई है। वित्तीय सेवा फर्म मोतीलाल ओसवाल ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में बताया कि लॉकडाउन में ढील के बाद 80 फीसदी क्षेत्रीय दुकानें खुल चुकी हैं, लेकिन ग्राहकों की संख्या अभी 50-60 फीसदी ही है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, छोटे शहरों के कारोबारियों को पूरा भरोसा है कि अगले 6 से 9 महीने में कोविड-19 का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा और बिक्री पूरी तरह पुराने स्तर पर पहुंच जाएगी। इस दौरान खुदरा बिक्री के कुल राजस्व में 20-30 फीसदी गिरावट आने का अनुमान है।

ग्राहकों की कम संख्या के बावजूद छोटे शहरों के दुकानदार अपने स्टॉक को कम कीमत पर बेचने के लिए तैयार नहीं है। उनका मानना है कि बड़े शहरों के मुकाबले यहां महामारी का असर कम रहा है और अक्तूबर के त्योहारी सीजन तक मांग सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन


35 फीसदी स्टोर पर जोखिम
छोटे शहरों में अभी 20 से 25 फीसदी स्टोर वित्तीय संकट में फंसे हैं, जो आने वाले दिनों में बढ़कर 35 फीसदी तक हो सकते हैं। लिहाजा इन क्षेत्रों में शेष बचे स्टोर्स के लिए आगे विस्तार के लिए काफी मौके बनेंगे, जो करीब 2,500 स्टोर्स को समायोजित कर सकते हैं। वित्तीय संकट की वजह से बड़े स्टोर्स को अपना विस्तार करने में काफी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें