फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व बैंक की नीतियों से कोविड-19 के आर्थिक प्रभावों से निपटने में मदद मिली: दास

Sun, 17 Jan 2021 03:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, चेन्नई।
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास - फोटो : PTI
विज्ञापन

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण बीता साल मानव समाज के लिए सबसे कठिन रहा और इस दौरान रिजर्व बैंक की नीतियों ने महामारी के गंभीर आर्थिक प्रभावों को कम करने में मदद मिली।

विज्ञापन


कोविड-19 से दुनिया भर के देशों के बीच आर्थिक व सामाजिक कमजोरियां और व्यापक हुई हैं। लिहाजा यह जरूरी है कि महामारी के बीच और उसके बाद वित्तीय प्रणाली के प्रबंधन के लिए ठोस व समझदारी भरा रुख अपनाया जाए।

दास ने शनिवार को 39वें नानी पालकीवाला स्मृति व्याख्यान में कहा, कोविड-19 के दौरान प्रमुख लक्ष्य आर्थिक गतिविधियों को समर्थन देना था। जब हम पीछे देखते हैं, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि हमारी नीतियों की वजह से महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करने में मदद मिली।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि मैं कहूंगा कि रिजर्व बैंक जरूरत के मुताबिक आगे और उपायों के लिए भी पूरी तरह तैयार है। हम वित्तीय स्थिरता कायम रखने को प्रतिबद्ध हैं। वित्तीय स्थिरता सार्वजनिक चीज है और सभी अंशधारकों को इसका संरक्षण व देखभाल करने की आवश्यकता है।

दास ने कहा, आरबीआई ने अपने नीतिगत प्रयासों से अत्याधुनिक राष्ट्रीय भुगतान ढांचा खड़ा कर रहा है। इससे एक सुरक्षित, प्रभावी और मजबूत भुगतान तंत्र तैयार हो सकता है। केंद्रीय बैंक एक ऐसा अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है, जिससे विनियम वाली इकाइयों के लिए नए अवसर तैयार हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें