फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 करोड़ के पार हुई जियो ग्राहकों की संख्या, 6 मिलियन बुक हुए फोन, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Thu, 07 Sep 2017 01:07 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
jio
विज्ञापन
रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 13 करोड़ के पार पहुंच गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने कर्मचारियों को पत्र लिखकर के इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी ने एक साल के भीतर ही यह अपनी तरह का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही हाल ही में लॉन्च किए गए जियो फोन की बुकिंग 6 मिलियन के पार पहुंच गई है। 
विज्ञापन


पढ़ें- रिलायंस जियो 7वें महीने भी 4G स्पीड में नंबर 1

मुकेश अंबानी ने अपने पत्र में लिखा कि पिछले एक साल में हमने कई तरह के रिकॉर्ड तोड़े हैं, जो कि भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में भी पहली बार हुआ है। इसके साथ ही हमने यह भी मिथक तोड़ा है कि भारत एडवांस टेक्नोलॉजी को नहीं ले सकता है। 

पिछले साल जियो ने 5 सिंतबर को पूरे देश में अपनी सर्विस शुरू की थी। तब कंपनी ने अपने ग्राहकों को तीन महीने के लिए अनलिमिटेड डाटा के साथ मुफ्त कालिंग की सुविधा दी थी। इसके साथ ही किसी को भी रोमिंग नहीं देने का ऐलान भी किया था। 
विज्ञापन


ट्राई के अनुसार, जून में जियो के 12.36 करोड़ ग्राहक थे। इसके साथ ही डाटा का यूज करने में भी काफी ग्रोथ देखने को मिली है, जो कि 20 करोड़ जीबी से बढ़कर के 150 करोड़ जीबी प्रति माह हो गया है। 

6 लाख लोगों ने बुक किया जियो फोन
इसके साथ ही कंपनी ने अपना पहला फीचर फोन भी लॉन्च किया था, जिसके लिए 24 से 26 अगस्त तक बुकिंग की गई थी। इस फोन के लिए करीब 6 लाख लोगों ने बुकिंग की थी, जिनको कंपनी 21 सितंबर के बाद डिलिवरी शुरू करेगी। जियो फोन की कीमत 1500 रुपये है, जिसको बुक करने के लिए 500 रुपये लगे और 1000 रुपये डिलिवरी के समय देने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें