फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

152 हजार करोड़ के निवेश से भारत में डिजिटल क्रांति को आगे बढ़ाएगी रिलायंस

Wed, 15 Jul 2020 08:40 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बुधवार को हुई 43वीं वार्षिक आम सभा में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि गूगल के निवेश के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स का पूंजी जुटाने का चक्र पूरा हो जाएगा। बता दें कि गूगल मे जियो प्लेटफॉर्म्स में 7.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


गूगल के इस फैसले के साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स पर कुल निवेश 152,055.45 करोड़ रुपये का हो जाएगा। रिलायंस ने कहा है कि 152 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के इस निवेश से कंपनी भारत में डिजिटल क्रांति को आगे बढ़ाएगी और नए आयामों तक पहुंचाएगी।

बता दें कि गूगल जियो प्लेटफॉर्म्स में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश की शुरुआत अमेरिका की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने की थी। फेसबुक ने इसमें 43,573.62 करोड़ रुपये में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी।  

इन कंपनियों ने किया है जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश

जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश करने वाली गूगल 13वीं कंपनी है। इसके अलावा इसमें सिल्वर लेक की 1.15 फीसदी (5,655.75 करोड़ रुपये), विस्टा की 2.32 फीसदी (11,367 करोड़ रुपये), जनरल अटलांटिक की 1.34 फीसदी (6,498.38 करोड़ रुपये ) की हिस्सेदारी है। 

विज्ञापन


वहीं, केकेआर की इसमें हिस्सेदारी 1.34 फीसदी (11,367 करोड़), मुबादला की 1.85 फीसदी (9,093.60 करोड़), एडीआईए की 1.16 फीसदी (5,683.50 करोड़), टीपीजी की 0.93 फीसदी (4,546.80 करोड़) और एल कैटरटॉन की 0.39 फीसदी (1,894.50 करोड़) है। 

इसके साथ ही पीआईएफ की भागीदारी 2.32 फीसदी (11,367 करोड़ रुपये), इंटेल की 0.39 फीसदी (1,894.50 करोड़) और क्वालकॉम की भागीदारी 0.15 फीसदी (730 करोड़) की है। इसके अलावा सिल्वर लेक ने दोबारा 0.93 फीसदी (4,546.80 करोड़) की हिस्सेदारी खरीदी थी। 

जियो प्लेटफॉर्म्स की 32.84 हिस्सेदारी बेची गई है

एजीएम में अंबानी ने अपने संबोधन में कहा, ‘जियो प्लेटफॉर्म्स में एक रणनीतिक निवेशक के तौर पर हम गूगल का स्वागत करते हैं। हमने एक पक्का सौदा किया है जिसके तहत जियो प्लेटफॉर्म्स में गूगल 33,737 करोड़ रुपये का निवेश कर के 7.7 फीसदी हिस्सेदारी प्राप्त करेगी।’

रिलायंस इंडस्ट्रीज, जियो प्लेटफॉर्म्स में अपनी कुल 32.84 फीसदी हिस्सेदारी बेच चुकी है। इससे कंपनी ने अब तक 1,52,055.45 करोड़ रुपये का निवेश जुटाया है। जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस की डिजिटल कारोबार इकाई है। इसी के तहत उसकी दूरसंचार इकाई जियो इंफोकॉम और अन्य एप कंपनियां आती हैं।

पिचाई ने कहा, जियो के साथ सौदा फायदेमंद

गूगल और एल्फाबेट इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कहा है कि भारत के डिजिटल बदलाव में रिलायंस इंडस्ट्रीज विशेषकर जियो की अहम भूमिका है। ऐसे में उसके साथ एक अच्छा सौदा करना लाजिमी है। गूगल ने इस निवेश के लिए कंपनी का मूल्यांकन 4.36 लाख करोड़ रुपये किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें