फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नया रियल एस्टेट एक्ट लागू, खरीदारों को होंगे ये 10 फायदे

Mon, 01 May 2017 11:49 AM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
फ्लैट्स - फोटो : demo pic
विज्ञापन
घर खरीदने वालों के लिए आज से खुशखबरी है। पूरे देश में रियल एस्टेट एक्ट लागू हो गया। इससे फ्लैट खरीददारों को बड़ी राहत मिलेगी। आइए जानते हैं इस एक्ट के लागू होने के बाद कस्टमर को क्या फायदे होंगे।
विज्ञापन

 जानें क्या होगा इसका फायदा
1.एक्ट में प्रावधान है कि बिल्डर खरीददार से समझौता करते वक्त ही यह बता देगा कि फ्लैट कब तक उसे सौंप देगा।
2.पजेशन देने या लेने में देरी होने पर बिल्डर या खरीददार को स्टेट बैंक के रेट ऑफ इंटरेस्ट से दो फीसदी अधिक ब्याज देना होगा।
3.अगर शर्तों को उल्लंघन किया गया तो बिल्डर को तीन साल तक की जेल भी हो सकती है।
4.पजेशन देने के 5 साल बाद तक बिल्‍डर की जिम्‍मेवारी होगी कि फ्लैट में किसी तरह की क्षति होगी तो वो उसकी भरपाई बिल्डर को होगी।
5.समझौते के वक्त ही कब्जा देने की तारीख भी बतानी होगी।

ये भी पढ़ें-अब नहीं चलेगी बिल्डरों की मनमानी, आज से लागू हुआ रीयल एस्टेट कानून     

6.तीन महीने के भीतर नये और पुराने का अथारिटी में पंजीकरण होगा।      
7. ये एक्ट लागू होने के बाद बिल्डर दूसरे प्रोजेक्‍ट में पैसा नहीं लगा पाएंगे। पहले कस्टमर से पैसे लेकर बिल्डर दूसरे प्रोजेक्ट्स में पैसा लगा देते थे और बहानेबाजी किया करते थे।

ये भी पढ़ें-हाई कोर्ट का आदेश, ग्रेटर नोएडा में सुपरटेक के 1060 फ्लैट होंगे सील
8.नया प्रोजेक्ट शुरू करते वक्त खरीददारों से इकट्ठा की गयी राशि का 70 फीसदी अलग बैंक अकाउंट में रखना होगा। वहीं, पुराने प्रोजेक्ट की बची राशि के 70 फीसदी का कोष बनेगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन

9.पांच साल तक फ्लैट के रखरखाव का जिम्मा डवलपर के पास होगा।      
10.रेगुलरिटी अथारिटी या अपीलीय प्राधिकरण को आदेश का उल्लंघन करने पर डवलपर को तीन साल और एजेंट या खरीददार का एक साल जेल की सजा हो सकती है।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें