फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले मिल सकता है सस्ते कर्ज का गिफ्ट, RBI पर सरकार ने बनाया रेपो रेट में कटौती का दबाव

Sun, 24 Sep 2017 01:56 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : WordPress
विज्ञापन
दिवाली से पहले लोगों को सस्ते कर्ज का गिफ्ट मिल सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अगले महीने की शुरुआत में अपनी मॉनेटरी पॉलिसी की समीक्षा करेगा।  वित्त मंत्रालय ने रेपो रेट में कटौती करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि रेपो रेट में करीब .50 फीसदी की कटौती आरबीआई कर सकता है। 
विज्ञापन


महंगाई दर सबसे उच्चतम स्तर पर 
वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस वक्त महंगाई दर सबसे उच्चतम स्तर पर है, जिससे रेपो रेट में कटौती करने की पूरी तरह से गुंजाइश बनी हुई है। इस समय रेपो रेट सात साल के न्यूनतम स्तर पर है। दूसरी ओर एक तथ्य यह भी है कि खुदरा महंगाई अगस्त में पांच माह के उच्च स्तर 3.36 फीसदी पर पहुंच गई।

पढ़ें- RBI ने दिया सस्ते कर्ज का तोहफा, रेपो रेट में की 0.25 फीसदी की कटौती, घटेगी आपकी EMI

सब्जियों और फलों की कीमत बढ़ने से मुद्रास्फीति बढ़ी। जुलाई में खुदरा महंगाई की दर 2.36 फीसदी थी। मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती के कई कारण हैं। इसमें सुधार के लिए प्रयास सभी स्तरों पर होने चाहिए।
विज्ञापन


अभी हो रही है इतनी सेविंग
रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कमी से घर लेने वालों के लिए कम से कम 1.26 लाख रुपये की सेविंग होगी। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 बेसिस पाइंट की कमी कर दी है। पहले जहां आरबीआई की यह दर 6.25 फीसदी थी, वहीं अब यह घटकर 6 फीसदी हो गई है। 

इतनी हो रही है होम लोन पर सेविंग
अगर आपका बैंक 8.25 फीसदी की दर से 30 लाख रुपये के लोन पर केवल 3134873 रुपये देने होंगे। वहीं अभी 8.5 फीसदी की दर से होम लोन की ईएमआई पर 3248327 रुपये देने पड़ रहे हैं। इस हिसाब से पूरे लोन पर 1.14 लाख रुपये की सेविंग होगी।  

SBI से लिया है लोन तो यह होगी EMI
अगर आपने एसबीआई से होम लोन लिया है और वो 8.35 फीसदी की दर से इंटरेस्ट चार्ज कर रहा है तो फिर 30 साल के लिए 20 लाख रुपये के लोन पर फिलहाल 15166 रुपये हर महीने ईएमआई के तौर पर दे रहे होंगे। इसके अलावा आपको पूरा लोन 34,59,818 का पड़ रहा होगा।  

वहीं अब अगर एसबीआई इंटरेस्ट रेट को घटाकर के 8.10 करता है तो फिर लोन की हर महीने ईएमआई 14,814.95 हो जाएगी। वहीं पूरे लोन अमाउंट पर 33,33,382 रुपये देने होंगे। इस हिसाब से आपको हर महीने 352 रुपये की बचत होगी। इसके अलावा पूरे लोन पर 126436 रुपये की सेविंग होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें