फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने होने वाली नीति समीक्षा बैठक में मुख्य दरों को अपरिवर्तित रख सकता है आरबीआई

Sat, 24 Nov 2018 06:35 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कम होती कीमतों और मजबूत कृषि उत्पादन के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अगले महीने होने वाली नीति समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण नीति दरों को अपरिवर्तित रख सकता है। डन एंड ब्रैडस्ट्रीट (डीएंडबी) इकॉनमी ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि मजबूत कृषि उत्पादन और सब्जियों एवं फल की कीमतों में नरमी से खाद्य मुद्रास्फीति को सामान्य स्तर से नीचे रखने में मदद मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सरकार की नई खरीद नीति कृषि उपज की बढ़ने वाली कीमतों का समर्थन करेगी। साथ ही इस साल नवंबर के दौरान उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) 2.8 से 3 के बीच और थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) 4.8 से 5 के बीच रहने का अनुमान है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें