फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से मुंबई का 13 घंटे में होगा सफर पूरा, रेलवे ने शुरू किया ट्रायल

Mon, 07 Aug 2017 09:02 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : Social Media
विज्ञापन
अब दिल्ली से मुंबई का रेल से सफर 13 घंटे में पूरा होगा। इसके लिए रेलवे ने पूरे रूट पर अपना ट्रायल शुरू कर दिया है। रेलवे के इस ट्रायल में ट्रेन राजधानी के तय समय से कम दूरी में पहुंची है। इस ट्रेन ने पूरा सफर तय करने में राजधानी एक्सप्रेस के मुकाबले 3 घंटे कम लगाए थे।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इस ट्रायल से रेलवे को भरोसा है कि रात में सफर करके अगले दिन सुबह दिल्ली से मुंबई पहुंचा जा सकेगा। अभी दिल्ली से ट्रेन शाम को 4.30 बजे रवाना होती है और अगले दिन सुबह 8.30 पर मुंबई पहुंचती है। पूरे सफर के दौरान यह कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत स्टेशन पर रुकती है। 

LHB कोच का किया गया प्रयोग
ट्रायल के दौरान रेलवे ने एलएचबी कोच का इस्तेमाल किया था। रेलवे बोर्ड के सदस्य रविंद्र गुप्ता ने बताया कि फिलहाल जो 24 कोच वाली ट्रेन इस रुट पर चल रही है उसकी स्पीड 130 किलोमीटर है। मोड़ पर ट्रेन की रफ्तार को 90 किलोमीटर पर रखा जाता है। 1386 किलोमीटर का सफर ट्रेन 15.35 घंटे में पूरा करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल ट्रायल के दौरान 14 कोच वाली ट्रेन का इस्तेमाल किया गया था जोकि 150 किलोमीटर की रफ्तार पर किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें