फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे शहरों के 20 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, मलेशिया के साथ होगा करार

Wed, 07 Jun 2017 01:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के टियर टू शहरों जैसे की बीकानेर, जम्मू तवी, फरीदाबाद, अमृतसर, इंदौर के स्टेशनों का पूरी तरह से कायाकल्प होगा। इसके लिए रेलवे जल्द ही मलेशिया की सरकार के साथ करार करने जा रही है।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय देश भर के टियर टू शहरों में 20 स्टेशनों में 1 लाख करोड रुपये का पीपीपी मॉडल पर इन्वेस्टमेंट करने का प्लान कर रहा है। रेलवे का प्लान इन स्टेशनों पर मौजूद प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया को डेवलप करने का है। 

स्टेशन पर बनेंगे मल्टीप्लेक्स और होटल
इसके साथ ही रेलवे, स्टेशन परिसर में होटल, मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग व ऑफिस कॉम्पलेक्स बनाने पर भी विचार कर रहा है, जिससे इससे कमाई भी की जा सके। रेलवे इन स्टेशनों को 45 साल की लीज पर देगा। 
विज्ञापन


इन स्टेशनों का होगा कायाकल्प

रेलवे ने जो लिस्ट तैयार की है उसमें जिन स्टेशनों का कायाकल्प होगा उनमें पुणे, थाने, विशाखापट्टनम, कामाख्या, जम्मू तवी, उदयपुर सिटी, सिकंद्राबाद, विजयवाड़ा, रांची, कोजिकोड, यशवंतपुर, बंगलुरू कैंट, भोपाल जंक्शन, बांद्रा टर्मिनस, बोरीवली और इंदौर शामिल है। भोपाल में मौजूद हबीबगंज रेलवे स्टेशन को पहले ही पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के लिए प्राइवेट कंपनी को दिया जा चुका है। 

कैबिनेट में मुहर लगने के बाद होगा करार

रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि कैबिनेट से अनुमति मिलने के बाद इस समझौते पर मलेशिया के साथ करार किया जाएगा। हालांकि मलेशिया ने 23 स्टेशनों को रिडेवलप करने के लिए बीडिंग प्रोसेस में शामिल हुआ है। रेलवे का कहना है कि इसमें 10 हजार करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट होगा।         
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें