फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और ट्रेन का टिकट खरीदने के लिए अनिवार्य होगा डिजिटल पेमेंट

Fri, 01 Sep 2017 01:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
2 अक्टूबर से बस, रेलवे का टिकट खरीदने, हाउस टैक्स का पेमेंट आदि करने के लिए आपको नगद पैसा रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपको डिजिटल तरीके से पेमेंट करना होगा। इतना ही नहीं केंद्र सरकार अपने सभी विभाग और उन एजेंसियों को भी डिजिटल पेमेंट लेना जरूरी कर सकती है, जिनका आम जनता से सीधे ताल्लुक रहता है। 
विज्ञापन


पढ़ें- खुशखबरी! तत्काल रेल टिकट भी बुक करा सकते हैं पे ऑन डिलिवरी

भीम ऐप, भारत क्यूआर कोड का होगा इस्तेमाल
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, डिजिटल पेमेंट सरल करने के लिए भीम ऐप और भारत क्यूआर कोड की मदद ली जाएगी। इसके साथ ही सरकार डिजिटल पेमेंट करने वालों को इंसेंटिव देने पर भी विचार कर रही है। यह कैंपेन 2 अक्टूबर से शुरू होकर के 26 जनवरी तक चलेगा। 

रेलवे जल्द शुरू करेगा डिजिटल तरीके से टिकट पेमेंट लेना
प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी ने कहा कि सरकारी एजेंसियों को होने वाले पेमेंट का प्रतिशत बहुत ज्यादा है और अगर इनको डिजिटल तरीके से किया गया तो फिर इलेक्ट्रोनिक पेमेंट करने में काफी ग्रोथ दिख सकती है।
विज्ञापन


रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय जल्द ही देश के सभी 14 लाख रिजर्वेशन काउंटर पर भारत क्यूआर कोड को लगाने जा रहा है। हमने टारगेट किया है कि आधे से ज्यादा टिकट काउंटर पर होने वाले ट्रांजेक्शन डिजिटल हो सकें।

रेलवे हर साल करीब 52 हजार करोड़ रुपये का टिकट बेचता है और इसमें से 60 फीसदी ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल के जरिए बेचे जाते हैं। बाकी 40 फीसदी कैश में रिजर्वेशन काउंटर के जरिए बिकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें