फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो को मिला 13वां निवेशक, 0.15% हिस्सेदारी के लिए 730 करोड़ निवेश करेगी क्वालकॉम

Sun, 12 Jul 2020 09:15 PM IST
Rohit Ojha बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jio - फोटो : amarujala
विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के जियो प्लेटफॉर्म्स में एक और बड़ा निवेश हुआ है। वायरलेस टेक्नोलॉजीज सेक्टर की दिग्गज कंपनी क्वालकॉम इनकॉरपोरेटेड की इनवेस्टमेंट कंपनी क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो में 730 करोड़ रुपये निवेश करने का एलान किया है। इस सौदे के लिए जियो की इक्विटी वैल्यू 4.91 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। क्वालकॉम वेंचर्स जियो प्लेटफॉर्म में 0.15 प्रतिशत की हिस्सेदारी लेगी। 12 सप्ताह के भीतर जियो प्लेटफार्मों में यह 13वां निवेश है।

विज्ञापन


क्वालकॉम के निवेश के साथ जियो अब तक तक 118,318.45 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। जियो प्लेटफार्म में निवेश की शुरुआत फेसबुक ने की थी। फेसबुक ने करीब 44 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। फेसुबक के बाद सिल्वर लेक पार्टनर्स (दो निवेश), विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबादला, एडीआईए, टीपीजी, एल कैटरटन, पीआईफ और इंटेल कैपिटल कंपनी में निवेश कर चुके हैं।

क्वालकॉम दुनिया की अग्रणी वायरलेस टेक्नोलॉजी इनोवेटर है और 5जी के विकास, लॉन्च और विस्तार के लिए काम करती है। रिसर्च और विकास पर क्वालकॉम अब तक 62 बिलियन डॉसर से अधिक खर्च कर चुकी है। पिछले 35 वर्षों में क्वालकॉम के पास पेटेंट और पेटेंट अप्लीकेशन्स मिला कर 140,000 से अधिक इनोवेशन हैं। क्वालकॉम ने इनोवेशन को बढ़ावा देने और भारतीय प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। क्वालकॉम वेंचर्स एक वैश्विक कोष है जो 5जी, एआई, आईओटी, ऑटोमोटिव, नेटवर्किंग और एंटरप्राइज जैसे क्षेत्रों में वायरलेस इकोसिस्टम में निवेश करता है। 

मुकेश अंबानी ने किया स्वागत

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि आज मैं जियो प्लेटफार्मों में एक निवेशक के तौर पर क्वालकॉम वेंचर्स का स्वागत करते हुए प्रसन्नता महसूस कर रहा हूं। क्वालकॉम कई वर्षों से एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है और हमारे पास एक मजबूत और सुरक्षित वायरलेस और डिजिटल नेटवर्क को खड़ा करने और भारत में हर किसी के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी के लाभों का विस्तार करने का साझा दृष्टिकोण है। वायरलेस प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में क्वालकॉम के पास गहरा तकनीक ज्ञान है और जो हमें 5जी तकनीक में और भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेंशन में सहायक होगा।
विज्ञापन


जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की फुली ओन्ड सब्सिडियरी है। ये एक नेक्स्ट जनरेशन टेक्नॉलोजी कंपनी है जो भारत को एक डिजिटल सोसायटी बनाने के काम में मदद कर रही है। इसके लिए जियो के प्रमुख डिजिटल एप, डिजिटल ईकोसिस्टम और भारत के नंबर 1 हाइ-स्पीड कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म को एक-साथ लाने का काम कर रही है। रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड, जिसके 38 करोड़ 80 लाख ग्राहक हैं।

अब तक के निवेशक
निवेशक निवेश की रकम हिस्सेदारी
फेसबुक 43,573. 62 9.99%
सिल्वर लेक पार्टनर्स 5,655.75 1.15%
विस्टा इक्विटी पार्टनर्स 11,367.00 2.32%
जनरल अटलांटिक  6,598.38 1.34%
केकेआर 11,367.00 2.32%
मुबादला 9,093.60 1.85%
सिल्वर लेक पार्टनर्स (अतिरिक्त निवेश) 4,546.80 0.93%
एडीआईए 5,683.50 1.16%
टीपीजी 4,546.80 0.93%
एल कैटरटन 1,894.50 0.39%
पीआईफ 11,367.00 2.32%
इंटेल कैपिटल 1,894.50 0.39%
क्वालकॉम 730.00 0.15%

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें