लॉकडाउन के दो दिन में दालों, सब्जियों और राशन की अन्य वस्तुओं के दामों में दस रुपये तक की वृद्धि हो गई है। जनता कर्फ्यू के दिन भी 22 मार्च तक दाम काबू में थे। 24 मार्च को हर वस्तू पर दाम बढ़ा दिए गए।
अरहर की दाल 85 रुपये से बढ़कर 92 रुपये किलो बेची गई। आलू और टमाटर के दाम पांच से आठ रुपये तक बढ़ गए हैं। कारोबारियों का तर्क है कि परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने से आवक पर असर पड़ा है। इससे ही दाम बढ़े हैं। हालांकि अभी स्टॉक में माल की समस्या नहीं है।
प्रशासन दामों पर नियंत्रण करे, कालाबाजारी रुकनी चाहिए
खानपान के समान पर मूल्य बढ़ना ठीक नहीं है। प्रशासन को इस ओर नियंत्रण करना चाहिए। -नेहा गर्ग, गृहणी
लॉकडाउन ठीक है पर रोजमर्रा का सामान महंगा नहीं होना चाहिए। कालाबाजारी रुकनी चाहिए। -सुनीता गर्ग, गृहणी।
अगर ये हालात आगे भी बने रहे तो परेशानी बढ़ जाएगी। घर चलाना मुश्किल हो जाएगा। -साक्षी जैन ,गृहणी