देहरादून में पैसिफिक समूह द्वारा सहस्त्रधारा रोड के सुंदर स्थान को
पैसिफिक गोल्फ एस्टेट प्रकाश में लाता है। यह परियोजना 35 एकड़ जमीन पर फैली हुई है, जिसमें नामी गोल्फर ग्राहम कुक द्वारा डिजाइन किए 9 होल सिग्नेचर गोल्फ कोर्स शामिल हैं। आवास परियोजना की अगर बात करें तो बहुत कम कीमतों पर अच्छी तरह से डिजाइन और काफी समझदारी और तरीके से 1 बीएचके, 2 बीएचके, और 3 बीएचके अपार्टमेंट्स बनाए गए हैं।
पैसिफिक समूह द्वारा “पैसिफिक गोल्फ एस्टेट देहरादून” पहले ही चरण में पूरी तरह ग्राहकों द्वारा खरीद लिया गया है। इस परियोजना के दूसरे चरण में पोसेशन पहले ही शुरू हो चुका है। पैसिफिक गोल्फ एस्टेट को सपने के आवास से कम नहीं माना जाता है जो हिमालय की गोद में सुंदर एवं हरे पर्यावरण से घिरा हुआ है। यह परियोजना सुंदर परिदृश्य, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स जैसे स्क्वैश, क्लब हाउस टेनिस, बैडमिंटन, स्विमिंग पूल, बास्केटबॉल आदि के साथ परिवहन के विभिन्न तरीकों और कई आधुनिक सुविधाओं से जुड़ी है।
अपने वादों के अनुसार पैसिफिक गोल्फ एस्टेट ने दूसरे चरण का पोसेशन देना भी शुरू कर दिया है। इसके निर्माण की गुणवत्ता के कारण पैसिफिक गोल्फ एस्टेट फेज– 1 की स्थापना के बाद से तेज़ और नियमित बिक्री दर्ज की गई। अगर हम डेवलप्ड इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो देहरादून में आतिथ्य, खुदरा, स्वास्थ्य, शैक्षिक संस्थान, आईटी पार्क, प्रशासनिक व्यवस्था और मजबूत सड़क और हवाई संपर्क की एक मजबूत उपस्थिति है।
देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग 58 से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित है एवं एक अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग- एनएच 307 से जुड़ा हुआ है, जो देहरादून को उत्तर प्रदेश में छुटमलपुर से राजमार्ग 344 पर जोड़ता है। इसके अलावा 2 राज्य राजमार्ग क्रमशः एसएच 2 और एसएच 57 के माध्यम से देहरादून शिमला और सहारनपुर से जुड़ता हैं।