कच्चे तेल में हो रही लगातार कमी की वजह से गिरती इकोनॉमी के कारण नए साल से दुबई में घूमना और प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। 1 जनवरी से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कई सारी गुड्स एंड सर्विसेज पर वैट की दर को बढ़ा दिया है। इसका असर होटल, टूर और कैब सर्विस पर भी पड़ेगा।
भारतीयों के लिए पसंदीदा जगह है दुबई
भारतीय पर्यटकों के लिए दुबई एक पसंदीदा जगह में शुमार है। 5 फीसदी वैट लगने से घूमना-फिरना 6 से 7 फीसदी तक महंगा हो जाएगा। टूर ऑपरेटर्स की माने तो इसका असर सबसे अधिक भारतीयों पर पड़ेगा, क्योंकि भारत से आने वाले सैलानियों की संख्या दुबई में सबसे ज्यादा है।
प्रॉपर्टी मार्केट पर भी दिखेगा असर
यूएई सरकार ने इसमें प्रॉपर्टी को भी शामिल किया है। इस हिसाब से यहां नए साल से नई प्रॉपर्टी खरीदने वालों को भी ज्यादा टैक्स देना होगा, जिससे घर खरीदना भी महंगा हो जाएगा।