फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी इंफ्रा को दिवालिया घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया स्टे

Mon, 04 Sep 2017 01:13 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
supreme court
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जेपी इंफ्राटेक से फ्लैट खरीदने वाले बॉयर्स को राहत देते हुए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की इलाहाबाद बेंच द्वारा दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया पर फिलहाल स्टे लगा दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश उस याचिका पर लगाया है जिसको जेपी इंफ्राटेक से घर खरीदने वालों ने दायर किया था। 
विज्ञापन


पढ़ें- जेपी के बाद आम्रपाली ग्रुप की तीन कंपनियां होगी डिफॉल्टर, NCLT ने सुरक्षित किया फैसला
  The Supreme Court stays the Allahabad NCLT (National Company Law Tribunal) order declaring Jaypee as insolvent. — ANI (@ANI) September 4, 2017


32 हजार बॉयर्स ने लगाई थी गुहार
जेपी ग्रुप से फ्लैट खरीदने वाले 32 हजार बॉयर्स ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी कि वो नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल की इलाहाबाद बेंच के दिवालिया घोषित करने के फैसले पर तत्काल रोक लगाएं। बॉयर्स ने चीफ जस्टिस जे एस खेहर और जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की बेंच के सामने याचिका दायर करके जल्द सुनवाई करने को कहा था। 

बॉयर्स की तरफ से याचिका दायर करते हुए सीनियर वकील अजीत के सिन्हा ने कहा कि एनसीएलटी के आदेश के बाद कार्पोरेट मंत्रालय ने घर खरीदने वाले बॉयर्स से दिवालिया कानून के सेक्शन 14 के तहत एक फॉर्म भरने के लिए कहा है। अगर बॉयर्स यह फॉर्म भर देते हैं तो फिर वो किसी भी उपभोक्ता अदालत में कंपनी के खिलाफ केस दर्ज नहीं कर पाएंगे। 
विज्ञापन


प्राधिकरण के पास है जमीन का मौलिक अधिकार
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में दी गई जमीन 90 साल की लीज पर है। लीज होल्ड होने के कारण मालिकाना हक प्राधिकरणों के पास ही है।ऐसे में कोई भी बैंक या संस्था तब तक यहां की किसी भी संपत्ति की नीलामी नहीं कर सकती, जब तक कि प्राधिकरण से एनओसी न ले ले। प्राधिकरणों का कहना है कि किसी भी संपत्ति की नीलामी की अनुमति देने से पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्राधिकरण और खरीदारों का पैसा न डूबे।

ऐसे में अगर जेपी इंफ्राटेक के नाम पर आवंटित संपत्ति की नीलामी का आदेश होता है तो भी प्राधिकरण की मर्जी के बिना बैंक नीलामी नहीं कर सकेगा। यमुना प्राधिकरण के मुताबिक जेपी इंफ्राटेक के नाम पर यमुना एक्सप्रेसवे ही है। नोएडा में स्थित एलएफडी वन (विश टाउन, अमन आदि) आदि भी जेपी इंफ्राटेक के नाम पर है।
विज्ञापन


यमुना की तरह नोएडा में भी प्राधिकरण की एनओसी के बिना किसी भी संपत्ति की नीलामी नहीं हो सकती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें