फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी के दौर में सनटेक रियल्टी का दूसरा रणनीतिक अधिग्रहण, मुंबई में खरीदी जमीन

Tue, 20 Oct 2020 02:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रॉपर्टी - फोटो : pixabay
विज्ञापन

रियल एस्टेट कंपनी सनटेक रियल्टी ने मुंबई के वासिंद में एक आवासीय परियोजना के लिए 50 एकड़ जमीन का टुकड़ा खरीदने की घोषणा की है। सनटेक रियल्टी ने कहा कि इस परियोजना से अगले चार से पांच साल में 1,250 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया जा सकेगा। 

विज्ञापन


कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को भेजी सूचना 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसने वासिंद में करीब 50 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के लिए करार किया है। इस परियोजना के तहत करीब 26 लाख वर्ग फुट निर्मित क्षेत्र उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना से 1,250 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया जा सकेगा। 

महामारी के दौर में दूसरा रणनीतिक अधिग्रहण
हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि वह 50 एकड़ जमीन किस कीमत पर खरीद रही है। सनटेक रियल्टी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक निदेशक कमल खेतान ने कहा कि, 'महामारी के दौर में यह हमारा दूसरा रणनीतिक अधिग्रहण है, जो हमारी ब्रांड की उपस्थिति को मजबूत करने की रणनीति को दर्शाता है।' 
विज्ञापन


होगा सस्ते फ्लैटों का निर्माण 
खेतान ने कहा कि इस परियोजना के तहत मुख्य रूप से सस्ते फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, 'कोविड-19 महामारी के बीच हमें उम्मीद है कि हमारी आगामी परियोजनाएं ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेंगी। ये परियोजनाओं आज की जीवनशैली के अनुकूल होंगी और घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें