फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल सेल  सेल!!! घर लेना चाहते हैं तो यहां करें ऑनलाइन खरीददारी

Wed, 05 Oct 2016 07:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Snapdeal
विज्ञापन
आप घर लेना चाहते हैं तो आपके लिए खास ऑफर लेकर आई है  ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील। स्नैपडील ने अपने प्लैटफॉर्म पर प्रॉपर्टी सेल शुरू की है। इस सेल में प्रॉपर्टी के आधार बिक्री मूल्य पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा कई दूसरे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। कंपनी ने एक बयान में बताया कि रियल एस्टेट क्षेत्र की उसकी दीवाली सेल पांच अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलेगी।

यह उसकी प्रॉपर्टी सेल का दूसरा संस्करण है। पिछले साल सात दिन में उसने 150 घरों की बिक्री की थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

ये है ऑफर में खास

infrastructure
इस सेल के तहत कंपनी दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नै, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद और जयपुर के विभिन्न प्रॉजेक्ट्स पेश कर रही है। इस सेल में फ्लैटों की कीमत 30 लाख से पांच करोड़ रुपये के बीच रखी गई है।

इस शॉपिंग फेस्टिवल में प्रेस्टिज ग्रुप, पुर्वांकर, कोल्टे पाटिल डेवलेपर्स, प्रविडेंट हाउजिंग, पंचशील ग्रुप, सृजन रीयल्टी, रोहन लाइफस्केप्स और सिक्का ग्रुप समेत कई रियल एस्टेट डेवलेपर्स के अपार्टमेंट्स शामिल हैं।

स्नैपडील ने कहा, 'स्नैपडील पर प्रॉपर्टी खरीदने वाले ग्राहकों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सबसे कम ब्याज पर होम लोन मिल जाएंगे। इसके अलावा, वो बेस सेलिंग प्राइस पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर्स, 25:75 पेमेंट ऑफर, 6 लाख रुपये तक की छूट पा सकते हैं।' वहीं, डेवलेपरों की ओर से भी कार, आईफोन 6एस, आईपैड, सोने के सिक्के और बहुत कुछ मुफ्त में दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें