फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया के 20 सबसे महंगे शहरों में शामिल हुई मुंबईः रिपोर्ट

Fri, 28 Jun 2019 04:07 PM IST
paliwal पालीवाल एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक राजधानी मुंबई एशिया के 20 सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में शामिल हो गई है। किराये पर घर लेने वाले विदेशियों के मामले में यह पहले से ही देश का सबसे महंगा शहर है। अब यह एशिया के भी सबसे महंगे शहरों में शामिल हो गया है। यह 12वें स्थान पर है।

मर्सर ने जारी की रिपोर्ट

मानव संसाधन परामर्श कंपनी मर्सर के अध्ययन के अनुसार, मुंबई अभी भी विदेशी कर्मियों के लिये सबसे महंगा भारतीय शहर है। इस पैमाने पर कोलकाता को सबसे सस्ता शहर बताया गया है।

खाना सस्ता, रहना महंगा

अध्ययन में कहा गया है कि बाहर खाने की लागत में कमी आने से विदेशी कर्मियों लिये कुल महंगाई की दर साल भर पहले के 5.57 फीसदी से कम होकर 1.76 फीसदी पर आ गयी है। हालांकि रहने के लिए यह अभी भी महंगा शहर है। 

विज्ञापन


मुंबई में विदेशी कार्यकारियों पर महंगाई के कारण पड़ने वाला दबाव 2019 में तेजी से कम हुआ है। यह एक औसत भारतीय के ऊपर महंगाई से पड़ने वाले दबाव से कम है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। अध्ययन में मुंबई को 67वां सबसे महंगा शहर बताया गया है। यह पिछले साल की तुलना में दो स्थान नीचे है। वहीं नई दिल्ली 118, चेन्नई 154, बंगलूरू 179 और कोलकाता 189 स्थान पर रहे। 

हांगकांग सबसे महंगा

अध्ययन में 209 शहरों का आकलन किया गया है। इसमें हांगकांग को लगातार दूसरे साल सबसे महंगा शहर बताया गया है। इसके बाद तोक्यो, सिंगापुर और सियोल का स्थान है। इसके अलावा ज्यूरिख, शंघाई, अश्गाबैट, बीजिंग, न्यूयॉर्क और शेंजन शामिल हैं। वहीं सस्ते शहरों में ट्यूनिस, ताशकंद और कराची शामिल हैं। 

कम हुई महंगाई

हालांकि औसत भारतीय के लिये खुदरा मुद्रास्फीति इस दौरान कम होकर 2.50 फीसदी पर आ गयी है। वित्त वर्ष 2019-20 के अंत तक इसके बढ़कर 3.70 फीसदी पर पहुंच जाने की आशंका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें