फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल एस्टेटः टॉप-10 अरबपति कारोबारियों की सूची जारी, शीर्ष पर हैं मंगल प्रभात लोढ़ा

Mon, 09 Dec 2019 04:34 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सुस्ती के दौर से गुजर रहे रियल एस्टेट सेक्टर में कुछ कारोबारी ऐसे भी हैं, जिनकी संपत्ति अरबों रुपये में है। हुरून इंडिया की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में मंगल प्रभात लोढ़ा और परिवार, जो लोढ़ा डेवलपर्स के नाम से कंपनी संचालित करते हैं, उनकी संपत्ति 31960 करोड़ रुपये के पार है। हुरून इंडिया ने टॉप-10 सूची जारी की है। इस लिस्ट में डीएलएफ के राजीव सिंह दूसरे और एंबेसी समूह के जितेंद्र वीरवानी तीसरे स्थान पर हैं। 

विज्ञापन


हुरून के मुताबिक मंगल प्रभात लोढ़ा के स्वामित्व वाली कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स (पुराना नाम लोढ़ा डेवलपर्स) लगातार दूसरे साल इस लिस्ट में पहले स्थान पर रहे हैं। लोढ़ा की संपत्ति में इस साल 18 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

दूसरे स्थान पर रहे डीएलएफ के राजीव सिंह की कुल संपत्ति 25080 करोड़ रुपये है। यह 2018 के मुकाबले 42 फीसदी ज्यादा है। इस लिस्ट में 30 सितंबर 2019 तक रही संपत्ति को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं तीसरे स्थान पर एंबेसी प्रॉपर्टी डेवलपमेंट के जीतेंद्र विरवानी की कुल संपत्ति 24750 करोड़ रुपये है। चौथे स्थान पर हीरानंदनी कम्यूनिटिज समूह के नीरंजन हीरानंदनी हैं। उनकी कुल संपत्ति 17030 करोड़ रुपये रही है। 

इसके बाद पांचवे स्थान पर के. रहेजा समूह के चंदरू रहेजा  रहे, जिनकी संपत्ति 15480 करोड़ रुपये है। वहीं छठे स्थान पर ओबेरॉय रियल्टी के विकास ओबेरॉय रहे, जिनकी संपत्ति 13910 करोड़ रुपये है। सातवें स्थान पर बागमाने डेवलपर्स के राजा बागमाने रहे, जिनकी संपत्ति 9960 करोड़ रुपये है। 

आठवें स्थान पर हीरानंदनी सिंगापुर के सुरेंद्र हीरानंदनी रहे, जिनकी संपत्ति 9720 करोड़ रुपये है। वहीं रनवाल डेवलपर्स के सुभाष रनवाल नौवें स्थान पर रहे, जिनकी संपत्ति 7100 करोड़ रुपये है। 10वें स्थान पर पीरामल रियल्टी के अजय पीरामल रहे, जिनकी संपत्ति 6560 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू में सबसे ज्यादा अरबपति रियल एस्टेट कारोबारी रहते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें