रियल्टी कंपनी डीएलएफ ने जीआईसी के साथ अपने संयुक्त उपक्रम का बकाया कम करने के लिये नोएडा में स्थित अपना मॉल एक अनुषंगी कंपनी को 2,950 करोड़ रुपये में हस्तांतरित कर दिया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी।
इस कंपनी को 8,700 करोड़ रुपये का करना था भुगतान
कंपनी को डीएलएफ साइबर सिटी डेवलपर्स लिमिटेड को 8,700 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। डीएलएफ साइबर सिटी डेवलपर्स जीआईसी और डीएलएफ का संयुक्त उपक्रम है। कंपनी इस साल सितंबर तक इसका भुगतान कर देना चाहती है।
इस संदर्भ में कंपनी ने कहा कि उसने नोएडा स्थित मॉल ऑफ इंडिया को 2,950 करोड़ रुपये में अपनी अनुषंगी पालीवाल रीयल एस्टेट को हस्तांतरित कर दिया है।