फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे ऑफिस स्पेस की खरीदारी 14 फीसदी बढ़ी

Thu, 20 Oct 2016 08:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
bpo office
विज्ञापन
देश के प्रमुख शहरों में महंगे ऑफिस स्पेस की खरीदारी में 2016 की जुलाई-सितंबर तिमाही में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है। यह बात यहां सीबीआरई की नवीनतम इंडिया ऑफिस स्पेस मार्केटव्यू रिपोर्ट-तीसरी तिमाही 2016 में कही गई।
विज्ञापन


अमेरिका की वाणिज्य रियल एस्टेट सेवा और निवेश कंपनी सीबीआरई की रिपोर्ट के मुताबिक आलोच्य अवधि में प्राइम ऑफिस स्पेस की मांग करीब 110 लाख वर्गफुट के स्तर पर पहुंच गई। यह गत 10 तिमाहियों का सर्वोच्च स्तर है। प्राइम ऑफिस स्पेस की मांग में जुलाई-सितंबर तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 9 फीसदी और साल-दर-साल आधार पर 14 फीसदी की वृद्घि दर्ज की गई।

सात प्रमुख शहरों में 30 सितंबर, 2016 तक इस साल प्राइम ऑफिस स्पेस की खरीदारी 280 लाख वर्गफुट रही। प्राइम ऑफिस स्पेस की मांग पूरे देश के मुकाबले बंगलूरू (24%), हैदराबाद (17%) और मुंबई (16%) में सर्वाधिक रही। इसके बाद चेन्नई (16%) और पुणे (13%) का स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक मनोवृत्ति में सुधार का ये है संकेत  

office - फोटो : AmarUjala
मांग में यह बढ़ोत्तरी कुल आर्थिक मनोवृत्ति में सुधार का संकेत है क्योंकि घरेलू और विदेशी कंपनियां अपनी विस्तार रणनीतियों में तेजी का रुख अपनाए हुए हैं। रिपोर्ट से मिली जानकारियों पर सीबीआरई के चेयरमैन (भारत एवं दक्षिण-पूर्व एशिया), अंशुमान मैग्जीन ने कहा कि भारत में वाणिज्यिक रियल एस्टेट बाजार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। नीतियों एवं विनियमों में सकारात्मक बदलाव की वजह से इस क्षेत्र को और अधिक तेजी मिली है।

आलोच्य तिमाही के दौरान कार्यालयों की खरीदारी के आंकड़ों के क्षेत्रवार विश्लेषण से पता चला कि आईटी/आईटीईएस कंपनियां करीब 54 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे रहीं। इसके अलावा बीएफएसआई और इंजीनियरिंग व मैन्यूफैक्चरिंग कुछ अन्य ऐसे क्षेत्र रहे, जिनमें ऑफिस स्पेस की मांग तेज रही। तिमाही खरीदारी में इन क्षेत्रों की हिस्सेदारी करीब 10-11 फीसदी रही और इनके ज्यादातर सौदे मुंबई और चेन्नई में हुए।

आपूर्ति के लिहाज से भी तीसरी तिमाही में अच्छा सुधार हुआ है। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर ऑफिस आपूर्ति में 9 फीसदी और साल-दर-साल आधार पर 29 फीसदी इजाफा देखने को मिला। इस तिमाही के दौरान आपूर्ति में मुंबई और चेन्नई की हिस्सेदारी करीब 65 फीसदी रही। इसके बाद कोलकाता दूसरे स्थान पर रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें