फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल एस्टेट क्षेत्र: अगर नियंत्रण में रही महामारी, तो 2019 के स्तर को छू सकती है आवास बिक्री

Thu, 08 Apr 2021 12:30 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पिछले साल महामारी के कारण सात-आठ प्रमुख शहरों में आवास बिक्री 40 से 50 फीसदी तक गिर गई थी।
  • वर्ष 2021 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान आवास बिक्री में वृद्धि हुई है।
  • क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन पटोदिया ने दूसरी प्रमुख लहर पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
2019 के स्तर को छू सकती है आवास बिक्री - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल महामारी के कारण सात-आठ प्रमुख शहरों में आवास बिक्री 40 से 50 फीसदी तक गिर गई थी। अगर कोविड-19 की दूसरी लहर पर अंकुश लगाने के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू नहीं हुआ, तो इस आवास बिक्री फिर से साल 2019 के स्तर को छू सकती है। 

विज्ञापन


जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान आवास बिक्री में वृद्धि
एक वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, रियल्टी कंपनियों के प्रमुख निकाय क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन पटोदिया ने कहा कि वर्ष 2021 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान आवास बिक्री में वृद्धि हुई है और उम्मीद है कि अगले नौ महीनों में यह प्रवृत्ति जारी रहेगी।

महामारी की दूसरी लहर को लेकर चिंतित
हर्षवर्धन पटोदिया ने कोविड-19 महामारी की दूसरी प्रमुख लहर पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इसके प्रभाव का आकलन करने में समय लगेगा। इस वर्ष एक अप्रैल से क्रेडाई के अध्यक्ष का प्रभार संभालने वाले पटोदिया ने कहा, 'हम कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को लेकर चिंतित हैं।'
विज्ञापन


देश भर में कोरोना वायरस की नई लहर पर विचार करते हुए मौजूदा वर्ष के लिए परिदृश्य के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि नाइट फ्रैंक इंडिया के आंकड़ों के अनुसार जनवरी-मार्च तिमाही में आवास बिक्री में 44 फीसदी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बिक्री फिर से वर्ष 2019 के स्तर तक वापस लौटनी चाहिए, बशर्ते कि महामारी नियंत्रण में रहे और आर्थिक गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक न लगे, जैसा कि पिछले साल अप्रैल-मई के दौरान देखा गया था।

नाइट फ्रैंक इंडिया के अनुसार, आवासीय संपत्तियों की बिक्री पिछले साल के 2,45,861 इकाइयों की तुलना में आठ शहरों में 2020 में 37 फीसदी घटकर 1,54,534 इकाई रही। 

इसके विपरीत है प्रॉपटाइगर की रिपोर्ट
हालांकि रियल एस्टेट ब्रोकरेज फर्म प्रॉपटाइगर की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 महामारी के कारण देश के आठ बड़े शहरों में जनवरी-मार्च 2021 के दौरान आवासीय बिक्री पांच फीसदी घटकर 66,176 इकाई रह गई है। साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पिछले छह महीनों के दौरान मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। 

वहीं नाइट फ्रैंक की की ही तरह एनारॉक की रिपोर्ट में भी समीक्षाधीन अवधि में बिक्री में वृद्धि की बात कही गई थी। एनारॉक की रिपोर्ट में बिक्री में 29 फीसदी तेजी की बात कही गई। इसके विपरीत प्रॉपटाइगर का आंकड़ा काफी कम है। रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान भवन निर्माताओं ने प्राथमिक बाजार में 66,176 इकाइयों की बिक्री की, जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले पांच फीसदी कम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें